Ajmer Weather Update: अजमेर में नॉन-स्टॉप हो रही झमाझम बारिश, मकानों में आई दरारें, खेत बने तालाब

Published: Sep 06, 2025, 11:26 AM|Updated: Sep 06, 2025, 11:26 AM

Ajmer Weather Update: अजमेर में शनिवार का दिन बारिश की बूंदों के नाम रहा. सुबह से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर चलता रहा, जिसने शहर का नजारा ही बदल दिया. लगातार बरसात से जहां सड़कों पर पानी बह निकला वहीं निचली बस्तियां भी जलमग्न हो गईं. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी.