Ajmer Weather Update: अजमेर में सुबह से रिमझिम और तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव. मौसम विभाग की चेतावनी के चलते स्कूल-आंगनबाड़ी बंद. आनासागर में पानी की निकासी बढ़ाई गई. वरुण सागर सहित तालाब ओवरफ्लो.
1/7
Ajmer Weather Update
अजमेर में शनिवार सुबह से रिमझिम और कभी-कभी तेज बारिश ने शहर का माहौल बदल दिया है. मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित की गई है.
2/7
Ajmer Weather Update
सुबह 8:30 बजे तक 40.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक कुल 1093.7 मिमी बारिश हो चुकी है. लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.
3/7
Ajmer Weather Update
बोराज तालाब की टूटी पाल के कारण आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई है, जिसके चलते झील से पानी की निकासी को तेज कर दिया गया है.
4/7
Ajmer Weather Update
बजरंग गढ़ से महावीर सर्कल तक का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, वहीं सूचना केंद्र चौराहे से आगरा गेट की ओर जाने वाली सड़क पर भी पानी का तेज बहाव है.
5/7
Ajmer Weather Update
नीचली बस्तियों जैसे आम का तालाब, स्वास्तिक नगर आदि क्षेत्रों की गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. नगर निगम ने मडपंप लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू किया है, लेकिन चुनौतियां बरकरार हैं.अजमेर के वरुण सागर सहित अन्य बांध और तालाब ओवरफ्लो की स्थिति में हैं, जो बारिश के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है.
6/7
Ajmer Weather Update
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन सतर्क है. जलभराव और यातायात बाधा से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर निगम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं.
7/7
Ajmer Weather Update
निवासियों से निचले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है. यह स्थिति शहरवासियों के लिए असुविधा का कारण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है.