PM Kisan 21st Installment: राजस्थान के इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान की 21वीं किस्त का पैसा, चेक कर लें कहीं आप भी तो नहीं है शामिल?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लंबे इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज 19 नवंबर 2025 (बुधवार) को लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
Published: Nov 19, 2025, 10:50 AM IST | Updated: Nov 19, 2025, 10:50 AM IST
1/8
प्रधानमंत्री खुद करेंगे रिलीज
1/8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयम्बटूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा सीधे ट्रांसफर करेंगे. अब तक योजना की 20 किस्तें सफलतापूर्वक जारी हो चुकी हैं.
2/8
राजस्थान के 66.62 लाख किसानों किसानों को मिलेगा लाभ
2/8
राजस्थान में इस योजना के करीब 66.62 लाख किसानों पात्र किसान दर्ज हैं. इन सभी किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए कुल 1332 करोड़ रुपये एक साथ ट्रांसफर किए जाएंगे.