Photos: किन्नरों ने नागौर में मचाया धमाल! अखिल भारतीय महासम्मेलन में देर रात तक चला डांस प्रोग्राम

Published: Oct 30, 2025, 12:33 PM|Updated: Oct 30, 2025, 12:33 PM

All India Kinnar Mahasammelan: नागौर जिला मुख्यालय पर इन दिनों किन्नर समाज का रंग और रौनक देखने लायक है. शहर में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में देशभर से आए किन्नर समाज के गद्दीपति और सदस्य एक साथ जुटे हैं. सम्मेलन के तहत शुक्रवार देर रात आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. राजस्थान की परंपरागत वेशभूषा में सजे किन्नर कलाकारों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं.