Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया. बारिश का सिलसिला दोपहर 2 बजे शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे भारी बारिश में तब्दील हो गया और शाम 5 बजे तक शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए.
1/7
Alwar Flood
अलवर शहर सहित आसपास आज दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. अलवर शहर के कई बाजारों सड़कों पर पानी तीन-तीन फीट तक आ गया, जिसे जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा .
2/7
Alwar Flood
बस स्टैंड के पास तो युवा पानी में तैरने लगा. वहीं दुकानदारों में भी भारी रोष पैदा हो गया. दुकानदारों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा. यह बारिश करीब 2:00 बजे शुरू हुई जो धीरे-धीरे मूसलाधार के रूप में बदल गई.
3/7
Alwar Flood
शाम 5:00 बजे हालत यह हो गए कि अलवर शहर के चर्च रोड, अशोक टॉकीज ,बस स्टैंड, घंटाघर नयावास चौराया, पुलिस लाइन रोड ,बस स्टैंड ,अग्रवाल धर्मशाला, काशीराम का चौराहा ,बिजली घर का चौराहा ,राजकीय अस्पताल के सामने, रेलवे स्टेशन के सामने, काली मोरी , एसएमडी चौराहा, महिला पुलिस थाना सहित अनेक रास्तों पर जबरदस्त पानी आ गया.
4/7
Alwar Flood
ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया. जिससे आमजन में भारी आक्रोश रहा कि इस थोड़ी सी बारिश में ही हालात बेकाबू हो गए. बस स्टैंड के सामने 3 फीट तक पानी आ गया और दुकानों में पानी घुस गया.
5/7
Alwar Flood
चूड़ी मार्केट के बेसमेंट में भी पानी घुस गया. हालत इतने खराब थे कि करीब 500 से ज्यादा दुकानदार इस पानी की वजह से परेशान हुए. और उनका कई लाख रुपए का समान खराब हो गया.
6/7
Alwar Flood
पानी उतरने की स्थिति करीब 7:00 बजे बाद शुरू हुई. वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालत ये थे कि रास्ते में चल रहे स्कूटर मोटरसाइकिल ई रिक्शा बंद हो गए. जिन्हें मालिकों द्वारा पानी में से घसीटते हुए निकलना पड़ा .अलवर के अग्रवाल धर्मशाला के सामने पानी में लोग तैरने भी लगे.
7/7
Alwar Flood
नदी नालों की सफाई नहीं होने से उनके गंदा पानी सड़कों पर आ गया और कीचड़ युक्त फिसलन से राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर अलवर शहर के आसपास इलाकों में पानी आने से सिलीसेढ़ झील की उपरा चल गई. इसके बाद जयसमंद पानी में भी आवक बढ़ी है. बारा बियर नदी में अभी पानी नहीं आया है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सरिस्का का पानी बारा बियर से निकलता हुआ भरतपुर और जयसमंद बांध में पहुंचेगी.