Alwar: 7 साल के मासूम बच्चे को 15-20 मिनट तक नोंचते रहे कुत्ते, पूरे शरीर पर बंधी पट्टियां

Alwar News: राजस्थान में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. वहीं, सोमवार को अलवर शहर के समीप बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला टोल प्लाजा के समीप सांखला गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने बेरहमी से नोंच डाला.

1/6

alwar dog attack

alwar dog attack1/6

Photograph:

Alwar News: शहर के समीप बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में बहाला टोल प्लाजा के समीप सांखला गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां आवारा कुत्तों ने एक 7 साल के मासूम पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके शरीर पर 50 से अधिक जख्म के निशान हो गए.
2/6

alwar dog attack

alwar dog attack2/6

Photograph:

सांखला निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा योगेश पुत्र देवेंद्र कक्षा दूसरी में पढ़ता था. वह अपने साथियों के साथ घर से खेलने के लिए निकला था और रास्ते में लौटते वक्त अचानक कुत्तों का झुंड आ गया.