सरिस्का में टाइगर के घर फिर गरजेंगे डंपर, ग्रामीण बोले- नहीं दिखा कोई बाघ, हमें चाहिए रोजगार

Edited bySandhya YadavReported bySwadesh kapil
Published: Jul 22, 2025, 12:01 PM|Updated: Jul 22, 2025, 12:01 PM

Alwar News: सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक बार फिर डंपर दौड़ने की संभावना बन गई है. सरकार सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) क्षेत्र को सीमित कर मार्बल खनन की अनुमति देने की तैयारी में है. हालांकि, यह कदम न सिर्फ वन्यजीव विशेषज्ञों बल्कि विपक्ष और पर्यावरण प्रेमियों के बीच गंभीर बहस का कारण बन गया है.