Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! तेज रफ्तार बस रैणी थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 140 पर खड़े कंटेनर से टकराई. बस चालक की मौत, 15-16 यात्री घायल. घायलों का पिनान अस्पताल में इलाज जारी. पुलिस ने यातायात सुचारु किया.
1/7
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगातार रफ्तार का कहर जारी है .ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं नहीं हो रही हे और जिसमें जन हानि नहीं हो.
2/7
सुबह सुबह को भी रैणी पुलिस थाना अंतर्गत डेरा गांव में चैनल नंबर 140 पर बड़ा हादसा हो गया. कंटेनर और ट्रैवलर बस में भीषण भिड़ंत में ट्रेवलर बस के चालक की मौत हो गई. वहीं करीब 20 सवारियां घायल हो गई. घायलों को समीपवर्ती पिनान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
3/7
जानकारी के अनुसार यह बस और कंटेनर एक ही लाइन पर जोधपुर से दिल्ली जा रहे थे. कंटेनर आगे-आगे चल रहा था. बस पीछे चल रही थी. बस के ड्राइवर को झपकी लगने से बस असंतुलित होकर कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी.
4/7
जिसमें बस के पर खच्चे उड़ गए. ड्राइवर की घटना स्थल पर मौत हो गई .इसमें करीब 20 सवारिया घायल हो गई. अभी चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
5/7
पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सभी घायलों को पिनान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही यह दुर्घटना घटी .
6/7
वहां सवारियों में चीख पुकार मच गई .तुरंत ही एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी. पेट्रोलिंग टीम द्वारा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस दुर्घटना के बाद वहां रास्ता जाम हो गया.
7/7
पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में हटाकर रास्ता खुलवाया और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ.