Alwar News: अलवर शहर में सुबह से ही बारिश का दौर चालू है. सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई बारिश 9:00 बजे तक मूसलाधार के रूप में बरसती रही. शहर में हालात यह हो गए की बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा, जो पानी में डूबा हुआ नहीं हो.
1/6
Alwar Rain news
अलवर में मंगलवार सुबह 6:30 से शुरू हुई बारिश ने यातायात पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया. घरों में पानी भर गया. दुकानों में पानी भर गया. यहां तक की सरकारी आवास भी अछूते नहीं रहे. अंदर तक पानी घुस गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
2/6
Alwar Rain news
अलवर शहर के होप सर्कस, घंटाघर, बजाज बाजार, सराफा बाजार, अशोक टॉकीज, बस स्टैंड, स्वर्ग रोड एस एम डी चौराहा सहित कई मार्गों पर पानी दो-दो फीट तक भर गया. चूड़ी मार्केट में दुकानों में भी पानी भर गया है, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कच्ची बस्तियों में भी हालत बहुत खराब हो गए कि लगातार चार घंटे बारिश बरसने से उनके घर टपकने लगे, घर में पानी भर गया सामान भी गया.
3/6
Alwar Rain news
पानी को निकालने के लिए मकान मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर की पूरी सड़क कीचड़ युक्त हो गई. सड़कों पर हालात यह हैं कि जरूरी काम के लिए भी आमजन बाहर नहीं निकल पा रहा है. जिन सड़कों से पानी नीचे उतरता जा रहा है, वहां जबरदस्त कीचड़ जमा हो गई है.
4/6
Alwar Rain news
आधे से ज्यादा शहर की सड़के इस वक्त पानी में लबालब हैं. इसके अलावा शहर से बाहरी इलाके की कालोनियां भी पानी के कारण त्रस्त हो गई है. वहां भी सड़कों पर पानी आ गया है. सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
5/6
Alwar Rain news
इधर पुलिस अधीक्षक निवास के पास सरकारी आवासों में पानी भर गया है. अंदर किचन बैडरूम गेस्ट रूम तक पानी भर गया है. सरकारी आवासों से पानी निकालने में उन्हें बाहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि सरकारी आवास का लेबल सड़कों से नीचे हैं.
6/6
Alwar Rain news
इसके अलावा शहर के समीप कृष्ण कुंड मार्ग पर भी जबरदस्त पानी आ गया है. पहाड़ की तलहटी के नीचे बसे अलवर शहर में पहाड़ का पानी जबरदस्त मात्रा में आ रहा है. लाल खान से भी पानी शहर की सड़कों पर आ गया है. एस एमडी चौराहे पर हालत बहुत खराब हो गए. यहां पर नाले के ऊपर लगे एक जाल में कूड़ा फंसने से पानी का फैलाव बढ़ता चला गया और घरों में अंदर पानी घुस गया.