Alwar News: राजस्थान के अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में बोरवेल के अधूरे गड्ढे में एक आवारा सांड जा गिरा, जो उसमें बुरी तरह फंस गया. इसके बाद उसे निकालने के लिए तीन जेसीबी मशीनों को बुलवाया गया.
1/6
Alwar News
अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के ललावंडी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. खेत में खुदवाए गए बोरवेल के अधूरे गड्ढे में अचानक एक आवारा सांड जा गिरा. गड्ढा गहरा और नीचे से संकरा होने के कारण सांड उसमें बुरी तरह फंस गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
2/6
Alwar News
घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री नवल किशोर शर्मा को मिली तो वह तुरंत गोरक्षक दल की टीम के साथ वहां पहुंचे. गोरक्षक दल के करीब 50 से अधिक युवकों ने रस्सियों व अन्य साधनों से सांड को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन असफल रहे क्योंकि लगातार हो रही बारिश से भी रेसक्यू करने में कठिनाई आ रही थी.
3/6
Alwar News
आखिरकार तीन जेसीबी मशीनों को बुलवाया गया और करीब कई घंटे तक चले हाईवोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए.
4/6
Alwar News
हर किसी की नजरें गड्ढे में फंसे सांड पर टिकी हुई थीं. जैसे ही सांड को बाहर निकाला गया, वहां मौजूद लोगों ने चेन की सांस ली. जिला सहमंत्री ने मामले की सूचना तहसीलदार अंकित गुप्ता को भी दी. तहसीलदार ने रेस्क्यू में सहयोग का भरोसा दिलाया और चेताया कि खुले गड्ढे किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकते हैं.
5/6
Alwar News
नवल शर्मा ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि आज तो नंदी महाराज गिरे थे. कल कोई मासूम बच्चा गिर जाता, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था इसलिए रामगढ़ क्षेत्र में सभी खुले बोरवेलों के गड्ढों को ढकवाने की मांग की गई है.
6/6
Alwar News
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग रखी यदि ऐसे अधूरे बोरवेल गड्ढों को जल्द बंद किया जाए, जिससे ऐसे हादसे दोबारा न हो. फिलहाल गोरक्षक दल और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.