Rajasthan Crime: आबकारी कर्मियों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, 3 दिन तक लगातार
Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है.
Published: May 27, 2025, 07:13 PM IST | Updated: May 27, 2025, 07:13 PM IST
1/7
नाबालिग से कुकर्म का आरोप
1/7
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में आबकारी विभाग के 2 कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग बालक से कुकर्म किया. पीड़ित बालक की शिकायत के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आबकारी कार्यालय में जमकर हंगामा किया.
2/7
तीन दिन से हो रहा था शोषण
2/7
बच्चे ने परिवार को बताया कि किस तरह तीन दिन से लगातार आबकारी निरीक्षक दल के कर्मचारी प्रताप सिंह और प्राइवेट ऑपरेटर देवीलाल द्वारा उससे मारपीट और कुकर्म किया जा रहा था. यह सब आबकारी कार्यालय में तब होता जब वह पास के प्राचीन गढ़ क्षेत्र में क्रिकेट खेलने जाता.