India Pakistan Ceasefire: जानें क्यों भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद अशोक गहलोत को आई आयरन लेडी की याद

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का ऐलान जैसे ही हुआ, उसके बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो को ट्वीट पर पोस्ट कर उन्हें याद किया...

1/5

अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

अशोक गहलोत ने किया ट्वीट1/5
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा, “इंदिरा जी, आज पूरा देश आपको याद कर रहा है.” इस पोस्ट के साथ उन्होंने इंदिरा गांधी की एक फोटो भी शेयर की.
2/5

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज2/5
अशोक गहलोत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में दो बार कार्य किया - पहली बार 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक उनकी हत्या तक.