बूंदी में डॉक्टरों की लापरवाही! छह माह की बच्ची को 3 दिन तक लगाते रहे गलत इंजेक्शन, हालत नाजुक

Published: Nov 06, 2025, 08:26 AM|Updated: Nov 06, 2025, 08:26 AM

Bundi News: बूंदी शहर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान छह माह की मासूम बच्ची को गलत डोज का इंजेक्शन लगाए जाने से उसकी हालत नाजुक हो गई. लगातार तीन दिन तक हाई डोज दिए जाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ती चली गई. परिजनों ने तत्काल बच्ची को कोटा के मैत्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की आंखें खुली रह गईं और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई.