4 लाख का सामान लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, दूल्हा बोला- हाथ पकड़कर लिए थे हमने सात फेरे पर....

Edited bySandhya Yadav
Published: Aug 05, 2025, 12:20 PM|Updated: Aug 05, 2025, 12:20 PM

Banswara News: राजस्थान का एक और शख्स लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया. दरअसल,  इंदौर की 20 साल की सलोनी सोलंकी ने बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे के भुवनेश जैन के साथ 500 रुपये के स्टांप पर 3 लाख 70 हजार रुपये लेकर शादी की. उसके बाद पिताजी के बीमार होने का बहाना कर 87 हजार रुपये लेकर इंदौर चली गई. पति भुवनेश को शक हुआ तो उसके बारे में खोजबीन की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.