Banswara Weather Update: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बरसात के चलते जिले के सभी बड़े और छोटे बांध लबालब हो चुके हैं, जिले का सबसे बड़ा माही बजाज सागर बांध भी लबालब हो चुका है. उसके चार गेट एक-एक मीटर तक खुले हुए हैं, वहीं शहर के कागदी बांध के भी पांच गेट एक-एक मीटर तक खोल दिए गए हैं.
1/7
Banswara Weather Update
Banswara Weather Update: राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में पिछले दो दिनों से इंद्र देवता पूरी तरह से मेहरबान हैं. आज सुबह से ही बांसवाड़ा शहर और जिले में तेज बरसात का दौर जारी है, जो पिछले 4 घंटे से लगातार बरसात हो रही है.
2/7
Banswara Weather Update
जिले में बरसात के चलते जिले के सभी बड़े और छोटे बांध लबालब हो चुके हैं, जिले का सबसे बड़ा माही बजाज सागर बांध भी लबालब हो चुका है. उसके चार गेट एक-एक मीटर तक खुले हुए हैं, वहीं शहर के कागदी बांध के भी पांच गेट एक-एक मीटर तक खोल दिए गए हैं.
3/7
Banswara Weather Update
जिले के सभी प्राकृतिक झरने भी तेज बरसात से शुरू हो चुके हैं. जिले में बरसात से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है. वहीं, दूसरी ओर शहर की अधिकतर सड़कों पर बरसात का पानी भर गया है, यह एक बड़ी समस्या बना हुआ है.
4/7
Banswara Weather Update
बता दें कि राजस्थान में मानसून का कमबैक हो चुका है. आज 21 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में छाए काले बदरा ताबड़तोड़ बरसने वाले हैं. मरुधरा में मानसून के भयंकर तरीके से एक्टिव होने के चलते कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
5/7
Banswara Weather Update
जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार 21 अगस्त को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है. मानसून के भयंकर कमबैक की वजह से राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी गई है.
6/7
Banswara Weather Update
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, आज मरुधरा के जयपुर, जयपुर शहर, अजमेर और नागौर समेत आसपास के जिलों में बादल बेतहाशा बरस सकते हैं. इन जगहों पर मूसलाधार बारिश के साथ तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियां भी देखी जाएंगी. तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है.
7/7
Banswara Weather Update
अन्य जिलों दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बारां, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान तेज सतही हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है.