Barmer Weather Update: राजस्थान के बाड़मेर जिले में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि पूरा इलाका कश्मीर सरीखा नजर आने लगा. बुधवार को हुई अच्छी बारिश के बाद जिले में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश के बाद तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते भीषण ठंड और घना कोहरा छा गया है. हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में कुछ मीटर आगे देखना भी मुश्किल हो गया है.
1/6
Barmer Weather Update
Barmer Weather Update: गुरुवार सुबह से ही बाड़मेर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिला. कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है. दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
2/6
Barmer Weather Update
बारिश के बाद पारे में आई तेज गिरावट ने ठिठुरन और बढ़ा दी है. सुबह और रात के समय सर्दी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है. लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आ रहे हैं. कई इलाकों में लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे.
3/6
Barmer Weather Update
आमतौर पर बाड़मेर से गुजरने वाले हाईवे पर सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक रहता है, लेकिन घने कोहरे के कारण हाईवे लगभग सूने नजर आए. वाहन चालकों ने एहतियातन गाड़ियों की रफ्तार धीमी रखी. कई जगहों पर लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रा टालना ही बेहतर समझा.
4/6
Barmer Weather Update
बाड़मेर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरा पूरे शबाब पर रहा. खेत-खलिहान, सड़कें और मकान कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए. सुबह के समय पशुपालकों और किसानों को भी कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
5/6
Barmer Weather Update
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी, जिससे कोहरे के बनने की स्थिति बनी. तापमान में गिरावट के साथ यह कोहरा और घना हो गया. आने वाले समय में भी सुबह-शाम इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई जा रही है.
6/6
Barmer Weather Update
प्रशासन और जानकारों की ओर से लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा से बचें. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें. बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाकर रखें. बाड़मेर में बारिश के बाद मौसम ने पूरी तरह रंग बदल लिया है.