बारिश के मौसम में वैसे तो मौसम सुहाना हो जाता है, लेकिन दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. गर्मियों में जो दही झटपट और बढ़िया जमती है, वही बरसात में या तो देर से जमती है या फिर खट्टी हो जाती है. इसकी वजह है इस मौसम की ठंडी हवा, नमी और गिरा हुआ तापमान. साथ ही, अगर हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर दें, तो दही जमने में और भी दिक्कत हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि किन बातों के ध्यान से हम अच्छे से बरसात में भी दही जमा सकते हैं.