सवाई माधोपुर में भालू की धमाचौकड़ी, फ्रिज तोड़कर पी गया रेडबुल, लोगों में दहशत

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 05, 2025, 10:03 AM|Updated: Sep 05, 2025, 10:03 AM

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में भालू का मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है. बहरावंडा खुर्द कस्बे में देर रात भालू ने करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. मुख्य बस स्टैंड स्थित दुकानों से लेकर कॉलोनियों तक भालू की हरकतों ने लोगों में दहशत फैला दी.