राजस्थान की तपती गर्मी में ठंडी राहत! यह शहर है समर ट्रैवल की बेस्ट जगह

Rajasthan Summer Vacation Tourist Places: राजस्थान के साथ पूरे भारत में गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों और परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का यह शहर आपके लिए बेहद खास और यादगार रहेगा. 

1/8

फैमिली के साथ बनाएं घूमने का प्लान

फैमिली के साथ बनाएं घूमने का प्लान1/8
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में हर पेरेंट्स यही सोचते हैं कि बच्चों को लेकर कहां घूमा जाए. तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर किसी ठंडी और सुकून भरी जगह का रुख करते हैं. अगर आप भी शिमला या मनाली जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर कुछ नया और शांत एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो राजस्थान का माउंट आबू आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए.
2/8

माउंट आबू क्यों है खास?

माउंट आबू क्यों है खास?2/8
राजस्थान को आमतौर पर रेगिस्तान, तेज गर्मी और भव्य किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन माउंट आबू इस राज्य की इकलौती हिल स्टेशन है, जो एकदम अलग और ठंडी फीलिंग देता है. अरावली की पहाड़ियों में बसा माउंट आबू हरियाली, शांत झीलों और ठंडी फिजाओं के लिए जाना जाता है. जून के महीने में जब राजस्थान का ज्यादातर इलाका तेज गर्मी से झुलस रहा होता है, तब माउंट आबू में तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है. यहां की ठंडी हवाएं और हल्की बारिश गर्मी से राहत देती हैं, इसलिए ये जगह खासतौर पर फैमिली और कपल्स के बीच गर्मियों में काफी पॉपुलर हो जाती है.