Bhai Dooj Mehndi Designs 2025: भाई दूज पर मेहंदी लगाना नहीं भूलती राजस्थानी महिलाएं! आप भी ट्राई करें ये डिजाइन

Published: Oct 22, 2025, 12:38 PM|Updated: Oct 22, 2025, 12:38 PM

Bhai Dooj Mehndi Designs 2025: भाई दूज पर राजस्थान की महिलाएं पारंपरिक अंदाज़ में त्योहार मनाती हैं, और इस दिन की सबसे खास परंपरा होती है मेहंदी लगाना. रंग-बिरंगे लहंगे, हाथों में सजी जालीदार डिज़ाइन वाली मेहंदी और खुशियों की महक, यही है राजस्थान की असली रौनक. माना जाता है कि मेहंदी का गहरा रंग भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और स्नेह का प्रतीक है, इसलिए इस दिन हर राजस्थानी महिला अपनी हथेलियों को मेहंदी के रंग से सजाना नहीं भूलती.