अजमेर-दिल्ली हाईवे वालों के लिए शानदार तोहफा! भांकरोटा क्लोअर लीफ शुरू, मिलेगी जाम से राहत

Edited bySandhya Yadav
Published: Dec 04, 2025, 11:05 AM|Updated: Dec 04, 2025, 11:05 AM

Jaipur News: राजधानी जयपुर से गुजरने वाले अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सफर अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है. जयपुर रिंग रोड पर भांकरोटा के पास तैयार किया गया एक क्लोअर लीफ चालू हो चुका है जबकि दूसरा क्लोअर लीफ भी तेजी से निर्माणाधीन है. इससे अजमेर-दिल्ली हाईवे पर चलने वाले यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिले.