Bharatpur News : राजस्थान के भरतपुर में आरोपी बदमाश ने 10 अगस्त को अपने साथियों के साथ गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग कर दी थी और फरार हो गया था. घटना की जानकारी जब एसपी दिगंत आनन्द को मिली तो उन्होंने गढ़ी बाजना थाना प्रभारी को साफ निर्देश दे दिए कि पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी जल्द सलाखों के पीछे चाहिए.
1/6
bharatpur news
Bharatpur News: पहले पुलिस टीम पर किया हमला और देशी तमंचे से किया फायर ,अब डर से कांप रही हैं टांगें, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाकर मांग रहा है रहम की भीख और माफ़ी, अब बोल रहा है अपराध की दुनिया से कर लूंगा तौबा.. छोड़ दूंगा अपराध की दुनिया .. भरतपुर पुलिस पर नहीं करूंगा हमला...जी हां ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुख्यात बदमाश भरतपुर पुलिस के सामने हाथों में हथकड़ी लगने के बाद गिड़गिड़ा रहा है और माफी मांग रहा है.
2/6
bharatpur news
भरतपुर में नए एसपी दिगंत आनन्द ने बदमाशों को साफ मैसेज दे दिया है कि या तो अपराध छोड़ दो या फिर जिला छोड़ दो वरना आपका भी हाल वही होगा जो इस बदमाश का हुआ है..एसपी के कड़े तेवर का ही नतीजा है कि पुलिस के सामने अब बदमाश घुटनों के बल आ गए हैं.
3/6
bharatpur news
भरतपुर जिले के गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है जो कि धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के मूडिक कछपुरा निवासी भीमसेन कुशवाह है, जिसे पुलिस ने सिद्ध बाबा मंदिर के पास से पकड़ा है.
4/6
bharatpur news
आरोपी बदमाश ने ने 10 अगस्त को अपने साथियों के साथ गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग कर दी थी और फरार हो गया था. घटना की जानकारी जब एसपी दिगंत आनन्द को मिली तो उन्होंने गढ़ी बाजना थाना प्रभारी को साफ निर्देश दे दिए कि पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी जल्द सलाखों के पीछे चाहिए.
5/6
bharatpur news
पुलिस को 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश अवैध हथियार लेकर मोटरसाइकिल से बसेड़ी की तरफ आ रहा है. पुलिस ने कोट की खिरकारी के पास नाकाबंदी की. आरोपी पुलिस जीप देखकर बाइक छोड़कर पहाड़ी रास्ते की तरफ भागा. भागते समय वह पत्थर से टकराकर गिर गया. इस दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई.
6/6
bharatpur news
तलाशी में आरोपी की पैंट से 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला. उसके पास से एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई. पुलिस ने फिलहाल आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.