Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के महेंद्रगढ़ गांव में अच्छी बारिश की कामना के लिए ग्रामीणों ने अनोखा टोटका किया. पूर्व सरपंच रामधन सोमानी की अगुवाई में गधों को माला पहनाकर पूजा की गई और गुलाब जामुन खिलाए गए, गधे के मालिक का साफा पहनाकर स्वागत हुआ. टोटके के बाद इलाके में झमाझम बारिश हुई, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली.
1/6
Gulab Jamun fed to donkey
Bhilwara News: महेंद्रगढ़ में अच्छी बारिश के लिए गोविंद सागर बांध पर गधे की पूजा करके उनको गुलाब जामुन खिलाया गए. गधे के मालिक को साफा पहनाकर स्वागत किया गया, फिर गधे को भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया.
2/6
Gulab Jamun fed to donkey
राजस्थान में मानसून का सीजन चल रहा है, प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि कुछ जगहों पर बारिश रुक-रुक कर या बहुत कम हो रही है. बारिश की कमी के कारण किसान चिंतित नजर आ रहे और उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं.
3/6
Gulab Jamun fed to donkey
बारिश नहीं होने के कारण किसान भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं. इस मान्यता का पालन करने वाले सहाड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को पूर्व सरपंच रामधन सोमानी की अगुवाई में ग्रामीणों का एक अनोखा टोटका चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें ग्रामीणों ने गधों को दावत पर बुलाया और गुलाब जामुन खिलाएं.
4/6
Gulab Jamun fed to donkey
अधिवक्ता मनोज कुमार भाटी ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अच्छी बारिश की कामना को लेकर विगत दिनों से कई प्रकार के पारंपारिक टोटके किए गए और कामना की गई कि अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे.
5/6
Gulab Jamun fed to donkey
गुरुवार से महेंद्रगढ़ और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद शनिवार को गधों को दावत दे कर गुलाब जामुन खिलाए गए. गधों को माला पहनाकर और तिलक कर आरती उतारी. गधे के मालिक को साफा पहनाकर स्वागत किया गया.
6/6
Gulab Jamun fed to donkey
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. पिछले कई दिनों से रूठा मानसून फिर मेहरबान हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.