भीलवाड़ा के नर्सिंग होम में नर्स की मौत, परिवार बोला- हॉस्पिटल में ही करेंगे अंतिम संस्कार
Bhilwara News: रामस्नेही हॉस्पिटल नर्स भारती की मौत का मामला में तोड़फोड़ और हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखा और प्रदर्शनकारी महिलाओं और पुरुषों को सख्ती के साथ खदेड़ा. आक्रोशित युवकों ने हॉस्पिटल गेट के शीशे तोड़े और हंगामा किया.
Published: May 01, 2025, 02:56 PM IST | Updated: May 01, 2025, 02:56 PM IST
1/6
Bhilwara Nurse dies
1/6
भीलवाड़ा शहर का रामस्नेही हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है और इस बार विवाद हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाना है. घरवालों ने हॉस्पिटल परिसर में अंतिम संस्कार की चेतावनी दी थी.
2/6
Bhilwara Nurse dies
2/6
जानकारी के अनुसार, रामस्नेही हॉस्पिटल में विगत 2 सालों से नर्स के रूप में कार्यरत भारती पिता रघुवीर सिंह की बीती देर रात को 9:30 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई. अस्पताल स्टाफ ने ही उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया.