Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur: वीर बाल दिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस मौके पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
1/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur: वीर बाल दिवस के अवसर पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर भजनलाल शर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में साहिबजादों के अद्वितीय साहस, त्याग और देश और धर्म के लिए दिए गए बलिदान को चित्रों और जानकारी के माध्यम से दर्शाया गया.
2/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य और गोपाल शर्मा भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यक्रम में सहभागिता की.
3/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
यहां मौजूद लोगों ने साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में भी साहिबजादों ने अन्याय के सामने झुकने के बजाय वीरता और धर्म की रक्षा का मार्ग चुना, जो भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है.
4/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
बता दें कि कि 9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इसके बाद से देशभर में इस दिन को साहिबजादों के शौर्य और बलिदान को समर्पित किया जा रहा है.
5/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व का आभार है कि वीर बाल दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि 24 दिसंबर को प्रदेशभर के स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को साहिबजादों के जीवन पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गईं.
6/6
Veer Bal Diwas Celebration in Bjp Office Jaipur
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्र एवं समाज के प्रति कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी, जिसकी फोटोज इंचरनेट पर वायरल हो रही हैं.