Navratri 2025: बीकानेर का करणी माता मंदिर, जिसे 'चूहों वाली माता' कहते हैं, नवरात्रि में आस्था का केंद्र बन जाता है. यहां हजारों चूहों को पवित्र माना जाता है, और सफेद चूहा देखना शुभ होता है.
1/8
करणी माता मंदिर
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित करणी माता मंदिर, जिसे 'चूहों वाली माता' के नाम से भी जाना जाता है, पूरे देश में अपनी अनूठी पहचान के लिए प्रसिद्ध है.
2/8
नवरात्रि के दौरान
यह मंदिर साल भर भक्तों को आकर्षित करता है, लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां का माहौल पूरी तरह से भक्ति और उत्सव में डूब जाता है. इस दौरान यहां मां दुर्गा का रूप मानी जाने वाली करणी माता की पूजा बड़े ही भव्य तरीके से की जाती है.
3/8
मंदिर की मान्यता और परंपरा
करणी माता को मां दुर्गा का रूप माना जाता है, यहां भी नवरात्रि का भव्य आयोजन होता है. मंदिर की सबसे खास बात यहां रहने वाले हजारों चूहे हैं, जिन्हें 'काबा' कहा जाता है. इन चूहों को माता का वंशज माना जाता है.
4/8
आस्था
भक्तों के बीच यह गहरी आस्था है कि ये चूहे पवित्र हैं और अगर कोई इन चूहों में से किसी एक को सफेद चूहे को देख लेता है तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है.
5/8
विशेष पूजा
नवरात्रि के नौ दिनों में, मंदिर परिसर में एक अलग ही रौनक रहती है. नवरात्रि में यहां देवी के लिए विशेष आरती और पूजा का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं. मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है, जिससे इसका सौंदर्य और भी बढ़ जाता है.
6/8
प्रसाद
भक्त देवी को प्रसाद, मिठाई और नारियल चढ़ाते हैं, और कई भक्त यहां चूहे के लिए दूध और अनाज भी रखते हैं.
7/8
भक्तिपूर्ण वातावरण
पूरे मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चार का माहौल बना रहता है, जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है.
8/8
मंदिर
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. साथ ही यहां पर लगी फोटोज AI जनरेटेड है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.