Bikaner News: खाजूवाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉर्डर क्षेत्र में पाक की नापाक हरकतें जारी हैं. एक बार फिर खाजूवाला क्षेत्र में मादक पदार्थ हेरोइन मिली. किसान के खेत से 1 KG. 665 ग्राम (1.665) हेरोइन बरामद हुई. खेत में पानी लगाते समय किसान को खेत में पड़ी हुई हेरोइन दिखाई दी.
1/7
8 crore Heroin drugs found
किसान की सूचना पर खाजूवाला पुलिस, BSF सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची. करीब 8 करोड़ की हेरोइन मादक पदार्थ बरामद हुआ. प्रथम दृश्टया पाक की ओर ड्रोन के माध्यम से इंडिया में ये हेरोइन भेजी गई है. पुलिस बीएसएफ के द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है. खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत पुलिस टीम और BSF मौके पर मौजूद, खाजूवाला थाना क्षेत्र के 21 BD के पास खेत में हेरोइन मिली.
2/7
8 crore Heroin drugs found
बॉर्डर इलाके में बीएसएफ इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सूचना पर पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाया. ग्राम 21 बीडी क्षेत्र में हुई कार्रवाई में 1.665 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹8.50 करोड़ है. पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्र में नशा पहुंचाने का बड़ा खेल चल रहा था, जिसे बीएसएफ ने नाकाम किया. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान चला और तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया गया.
3/7
8 crore Heroin drugs found
इसमें DIG अजय लूथरा, धनंजय मिश्रा, अभिमन्यु झा और महेश चंद जाट का एक्शन, टीम में सेकंड-इन-कमांड शिव भास्कर तिवारी, उपसमादेष्टा अरुण कुमार, निरीक्षक इंद्राज सिंह और कमलेश कुमार भी शामिल रहे. बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रांच लगातार बॉर्डर पर सतर्क रहकर नशे और अपराध पर अंकुश लगा रही है. महेश चंद जाट समय-समय पर ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं.
4/7
8 crore Heroin drugs found
बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सुचना के आधार पर अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर, धनंजय मिश्रा, उपमहानिरीक्षक इंटेलीजेंस ब्रांच, अभिमन्यु झा कमांडेंट 96वीं वाहिनी और महेश चंद जाट उपसमादेष्टा इंटेलिजेंस ब्रांच बीकानेर के निर्देशन में लोकल पुलिस खाजूवाला के साथ ग्राम 21 बीडी के एरिया में एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती की गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 8 .50 करोड़ रुपये है.
5/7
8 crore Heroin drugs found
बीएसएफ इंटेलीजेंस ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि काउंटर पार्ट की तरफ से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जानी है. उसी सूचना के आधार पर ये सर्च अभियान चलाया गया था और इस अभियान के दौरान तस्करी किए जाने वाले सामान को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है. इससे पहले भी बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरा है.
6/7
8 crore Heroin drugs found
इसके अलावा बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच बॉर्डर एरिया में बहुत ही सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके.
7/7
8 crore Heroin drugs found
इससे पहले भी इंटेलीजेंस ब्रांच के महेश चंद जाट द्वारा समय समय पर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके. इस अभियान में शिव भास्कर तिवारी, सेकंड इन कमांड, अरुण कुमार उपसमादेष्टा, निरीक्षक इंद्राज सिंह बड़सरा 96 वी वाहिनी और इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के निरीक्षक कमलेश कुमार का भी अहम योगदान रहा.