Chand Bawri: हजारों साल पुरानी चांद बावड़ी का अनोखा रहस्य, चांदनी रात में हो जाती है सफेद, आखिर कहां ले जाती है 1000 साल पुरानी सीढ़ियां?
Chand Bawri: राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गांव में स्थित चांद बावड़ी एक ऐसी धरोहर है जो अपनी विशाल और गहरी संरचना के लिए प्रसिद्ध है. यह भारत की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ियों में से एक है और इसे भूलभुलैया भी कहा जाता है.
Published:Apr 02, 2025, 12:19 PM IST | Updated:Apr 02, 2025, 12:19 PM IST
1/5
चांद बावड़ी की विशेषताएं
1/5
यह बावड़ी 13 मंजिला है और 100 फुट से अधिक गहरी है. इसमें लगभग 3500 सीढ़ियां हैं और यह 35 मीटर चौड़ी है. इसकी सीढ़ियां पक्की हैं और यह जल संरक्षण और भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बनाई गई थी.
2/5
चांद बावड़ी का इतिहास
2/5
चांद बावड़ी का निर्माण निकुंभ वंश के राजा चंदा ने 8वीं-9वीं शताब्दी में करवाया था. इसके साथ ही एक मंदिर भी है जिसका निर्माण जिन्नों का हाथ बताया जाता है. इस बावड़ी और मंदिर का जीर्णोद्धार 18वीं शताब्दी में जयपुर के महाराजा ने करवाया था.