Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड की वगतपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छानी- महुडी-गोडालिया मार्ग आज भी जर्जर हालत में है. बरसों से कीचड़ और गड्ढों से भरे इस रास्ते पर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
1/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
Pratapgarh News: आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड की वगतपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छानी- महुडी-गोडालिया मार्ग आज भी जर्जर हालत में है. बरसों से कीचड़ और गड्ढों से भरे इस रास्ते पर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
2/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है, जब कपड़े कीचड़ से सने रहते हैं और फिसलने का डर हर समय बना रहता है. एंबुलेंस समेत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भी इसी बदहाल मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय पर अस्पताल पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं.
3/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
धरियावद उपखंड की वगतपुरा ग्राम पंचायत की छानी-महुडी-गोडालिया सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. एंबुलेंस समेत अन्य वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. महिलाओं के प्रसव पीड़ा की स्थिति में अक्सर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाना और रास्ते की खराबी के कारण दर्द और कठिनाई बढ़ जाना गंभीर समस्या है.
4/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है. हर साल बरसात के मौसम में सिर्फ मिट्टी डालकर काम चलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन इससे समस्या सुलझने के बजाय और बढ़ जाती है. मिट्टी के कारण रास्ता और भी दलदल में बदल जाता है. यही वजह है कि ग्रामीणों में पंचायत और प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है.
5/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
यहां से रोजाना कई स्कूली छात्र-छात्राएं होकर स्कूल जाते हैं. उनका कहना है कि कीचड़ में चलना मुश्किल हो जाता है, कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार फिसलकर चोट भी लग जाती है. ग्रामीणों का दर्द यह भी है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी अंचल की यह सड़क उपेक्षा का शिकार है.
6/6
Chhani-Mahudi-Godalia road in dhariyawad
लोगों ने कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन और पंचायत को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की ओर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल, वगतपुरा पंचायत के लोग बदहाल सड़क और कीचड़ से भरे रास्तों पर सफर तय करने को मजबूर हैं.