Rajasthan Viral Video: धौलपुर जिले में मांगरोल क्षेत्र के पूंठ मनिया में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने स्कूल पर बड़े ही सवाल उठाए हैं.
1/7
Viral Video
राजस्थान के धौलपुर जिले में मांगरोल क्षेत्र के पूंठ मनिया में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने स्कूल पर बड़े ही सवाल उठाए हैं. यहां के अध्यापकों पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों पर दबाव डालकर उनसे बाल श्रम करवाया.
2/7
Viral Video
मामला 1 सितंबर का बताया जा रहा है. फोटो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के तीन छोटे बच्चों को लगभग एक किलोमीटर दूर से 20 किलो वजन का आटे का कट्टा लाने के लिए भेज दिया गया. अपनी उम्र और क्षमता से कहीं ज्यादा बोझ को ये मासूम बच्चे पैदल ही अपने सिर पर रखकर स्कूल तक लाने के लिए मजबूर हुए.
3/7
Viral Video
इस दौरान रास्ते से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने बच्चों की इस दयनीय स्थिति का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों में भारी आक्रोश है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे कितनी मुश्किल से भारी कट्टे को संभालते हुए चल रहे हैं.
4/7
Viral Video
यह घटना न केवल बाल श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को शिक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, वे स्वयं ही उनका बचपन इस तरह कैसे रौंद सकते हैं.
5/7
Viral Video
ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अध्यापकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अगर स्कूल में इस तरह बच्चों का शारीरिक और मानसिक शोषण होगा, तो कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरेगा.
6/7
Viral Video
अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या संज्ञान लेता है और जिम्मेदार लोगों पर कब तक कार्रवाई होती है. वहीं मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार ने बताया कि संस्था प्रधान से मामले के बारे में पूछा गया है.
7/7
Viral Video
जिन्होंने अपने जवाब में बताया है कि 15 अगस्त को उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिस वजह से उन्होंने स्कूल के बच्चों को गेहूं पिसवाने के लिए भेजा था. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.