गूगल मैप के भरोसे निकले परिवार की टूटी पुलिया में 3 की मौत, मासूम बच्ची लापता

Published: Aug 29, 2025, 01:45 PM|Updated: Aug 29, 2025, 01:45 PM

चित्तौड़गढ़ के राशमी थाना क्षेत्र में गूगल मैप ने एक परिवार को गुमराह कर दिया और रास्ता दिखाते हुए उन्हें टूटी पुलिया तक पहुंचा दिया. मंगलवार देर रात पुलिया पर उतारी गई कार तेज बहाव में बह गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह साल की मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका है.