Chittorgarh News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के आराध्य देव प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास की मिसाल कायम की है. जुलाई महीने में मंदिर को कुल 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपए नकद, 204 किलो 500 ग्राम चांदी और 1 किलो 443 ग्राम सोना प्राप्त हुआ है.
1/6
Chittorgarh News: मेवाड़ के आराध्य देव प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास की मिसाल कायम करते हुए रिकॉर्ड चढ़ावा अर्पित किया है. जुलाई माह में मंदिर को कुल 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपए नकद, 204 किलो 500 ग्राम चांदी और 1 किलो 443 ग्राम सोना प्राप्त हुआ है.
2/6
दान की यह गिनती छह चरणों में पूरी की गई, जो 23 जुलाई चतुर्दशी से शुरू होकर 31 जुलाई तक चली. पहले राउंड में 7.15 करोड़, दूसरे में 3.35 करोड़, तीसरे में 7.63 करोड़, चौथे में 3 करोड़, पांचवें में 88.65 लाख और अंतिम राउंड में 20.85 लाख की नकदी गिनी गई.
3/6
इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम और भेंट कक्ष से भी 6 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई. मंदिर मंडल के अनुसार दान की गिनती बैंक स्टाफ, मंदिर समिति और सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में की गई, जिसमें काउंटिंग मशीनों और वीडियोग्राफी का उपयोग किया गया.
4/6
हर महीने दानपात्र खोला जाता है और मन्नत पूर्ण होने पर भक्त सोना, चांदी, नकदी और बहुमूल्य वस्तुएं मंदिर को समर्पित करते हैं. यह राशि धर्मार्थ कार्यों में लगाई जाती है.
5/6
बता दें कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है. यह मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तुकला और सांवलिया सेठ की भव्य प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है.
6/6
श्री सांवलिया सेठ मंदिर को अक्सर "बिजनेस पार्टनर" कहा जाता है क्योंकि यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि भगवान सांवलिया सेठ उनके व्यवसाय में भागीदार हैं और उनकी मेहनत और निष्ठा के साथ उनकी कृपा से व्यवसाय में सफलता मिलती है.