Rajasthan Weather Update: चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम 9.6°C दर्ज हुआ. WD के प्रभाव से अगले 48 घंटों बाद न्यूनतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी होगी, जिससे शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है.
1/6
Chittorgarh Weather Update today
चित्तौड़गढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है. जहां दिन में धूप की तपिश के कारण हल्की गर्मी का एहसास होता है और पारा 30°C के पार पहुंच गया है.
2/6
Chittorgarh Weather Update today
वहीं सुबह और रात के समय ठिठुरन अभी भी बनी हुई है. दिन और रात के तापमान में यह उतार-चढ़ाव लोगों को मौसम में बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रहा है.
3/6
Chittorgarh Weather Update today
लगातार बढ़ रहा है तापमानमौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान 30.4°Cऔर न्यूनतम तापमान 9.6°C दर्ज किया गया. पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.1°C और न्यूनतम तापमान में 1.5°C की बढ़ोतरी हुई है, जो अप्रत्याशित है.
4/6
Chittorgarh Weather Update today
WD से मिलेगी शीतलहर में राहतमौसम विभाग का कहना है कि एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) सक्रिय होने वाला है. इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.
5/6
Chittorgarh Weather Update today
इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने का मुख्य लाभ यह होगा कि यह न्यूनतम तापमान में 2°C से 3°C तक की बढ़ोतरी करेगा. इस कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं.
6/6
Chittorgarh Weather Update
लेकिन इसके बाद ठंड का असर कुछ हद तक कम होगा और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है. WD के गुजरने के बाद अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.