Churu News: जिले के तारानगर में इन दिनों क़ानून व्यवस्था और पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं बचा है. यहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. आलम यह है कि ये बदमाश क़ानून को हाथों में लेने से नहीं चूक रहे हैं. बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि सरेआम घर में घुसकर युवती के अपहरण करने का प्रयास किया और बीच में आए युवती के पिता को लात-घूसों से पीट दिया.
1/6
churu news
Churu News: ताजा मामला कस्बे के देगावास का है, जहां आरोपियों ने कस्बे की एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की. वहीं, बीच-बचाव में आए परिजनों पर गाली गलौज करते हुए बोलेरो चढ़ा दी, जिससे लड़की के भाई अशोक और भगवानराम को गंभीर चोटें आईं. परिजन आनन-फानन में घायलों को लेकर तारानगर अस्पताल पहुंचे. जहां उनका इलाज जारी है.
2/6
churu news
इधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग तारानगर थाने पहुंच गए. थाने पहुंची आक्रोशित महिलाएं थाने में नीचे ही बैठ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी कि मांग करने लगी. मामला तब गरमा गया,
3/6
churu news
जब महिलाओं सहित लोगों को थाने से बाहर जाने को कहा गया. इससे आहत आक्रोशित लोग पुलिस से उलझ लिए. फिर जैसे तैसे मामला शांत हुआ. मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज के लोग देर रात्रि तक थाने में जमे रहे.
4/6
churu news
इधर पुलिस ने श्याम सुंदर की रिपोर्ट पर गाड़ी चढ़ाने वाले महेश पुत्र सुभाष बेनीवाल, अनिल और अमित पुत्रगण दिलीप बेनीवाल पर मामला दर्ज कर लिया है, वहीं पुलिस ने मामले पर ऑन कैमरा कुछ नहीं कहा हैं. इधर आक्रोशित लोगों का कहना है कि आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा.
5/6
churu news
पुलिस में दी गयी रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि शाम को तीन लड़के घर के आगे चक्कर लगा रहे थे और थोड़ी देर बाद वो लड़के आये और हमारे घर मे जबर्दस्ती मेरी बेटी का अपहरण करने की नीयत से घुस गए. जब मैंने रोकने की कोशिश की तो मुझे नीचे गिरा दिया और लात-घूसों से मारने लगे.
6/6
churu news
आवाज सुन मोहल्ले के लोग आने पर वो भाग गए पर थोड़ी देर बाद काले शीशे की बोलेरो लेकर आये और जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें मेरे बेटे अशोक और भगवाना राम घायल हो गए. काले शीशे की गाड़ी पर रोक होने के बाद भी तारानगर में खुले आम बेरोकटोक ऐसी गाड़ियां घूमती हैं.