Churu News: राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ में निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जहां मेघा हाइवे पर स्कूली बच्चों से भरी, सड़क पर दौड़ती स्कूल बस के दो टायर निकल गए. हादसे के वक़्त स्कूल बस में करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे.
1/7
Churu News
Churu News: नौनिहालों के लिए अभिभावक बड़े -बड़े सपने देख निजी स्कूलों की आलीशान इमारतें देख और लुभावने इस्तहार देख बच्चों का दाखिला तो करवा देते हैं, लेकिन बच्चो की सुरक्षा भगवान भरोसे है, जी हां, चूरू के रतनगढ़ में निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जहां मेघा हाइवे पर स्कूली बच्चों से भरी, सड़क पर दौड़ती स्कूल बस के दो टायर निकल गए.
2/7
Churu News
हादसे में अनियंत्रित हुई स्कूल बस ने पास से गुजर रहे बाइक सवार क़ो भी चपेट में ले लिया, जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार अरविंद मिश्रा क़ो प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हॉयर सेंटर रेफर किया है. इस हादसे में गनीमत यह रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और सकुशल है.
3/7
Churu News
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अजय सारस्वत ने बताया कि हादसे के वक़्त स्कूल बस में करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे और गनीमत यह रही कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं, प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो निजी स्कूल की बस दौड़ा रहा चालक हादसे के वक़्त नशे में धुत था, जो हादसे के बाद मामला बढ़ता देख मौके से भाग निकला, हादसे के बाद अभिभावकों में भी रोष है.
4/7
Churu News
जहां अभिभावकों ने स्कूल प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन सिर्फ मोटी फीस बटोरने में लगा रहा, स्कूल की बसों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अनुभवी चालकों की वजह कम सैलेरी के लालच में नौसीखिए चालकों क़ो रखता है, इस विद्यालय की बसे पहले भी कई बार मुख्य बाजार सहित अन्य जगह हादसों का शिकार हो चुकी है.
5/7
Churu News
बता दें कि जिले में कोई यह पहला हादसा नहीं, इससे पहले जिले में एक माह में तीन बड़े स्कूल वैन हादसे का शिकार हो चुकी है, बावजूद परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग लापरवाह स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा. वहीं, रतनगढ़ में हादसा हुई स्कूल बस रसूखदारों की बताई जा रही है, जिसमे शहर के कई रसूखदारों की हिस्सेदारी है. शायद इसी कारण इस संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है.
6/7
Churu News
जिले की अधिकतर निजी स्कूलों की बाल वाहनिया बिना फिटनेस और घरेलू गैस सिलेंडर से दौड़ रही है, जहां ना फिट बॉल वाहनिया और ना ही अनुभवी चालक, इससे पहले चूरू जिला मुख्यालय पर घरेलू गैस सिलेंडर से दौड़ रही निजी स्कूल की वैन ने आग पकड़ ली.
7/7
Churu News
गत सप्ताह शहर की नई सड़क पर बेकाबू स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ बिजली के पोल से टकरा गयी, दो दिन पहले घंटेल गांव में निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस पानी से भरें गड्डे में बस जा गिरी और ट्रासफ़ार्मर से टकराती बॉल -बॉल बची. इससे पहले तारानगर में भी स्कूल बस से बड़ा हादसा हुआ था.