Churu News: राजस्थान के चूरू के सोनपालसर गांव के पास रहस्यमय तरीके से अचानक जमीन धंसी. करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी जमीन धंस गई. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए. देखें तस्वीरें.
1/7
Churu News
सरदारशहर के सोनपालसर गांव के पास आज सुबह अचानक रहस्यमय में तरीके से जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए. अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. गांव के उम्मेदसिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई.
2/7
Churu News
एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को उक्त गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. गांव के उमेदसिंह राठौड़ ने कि आज सुबह अचानक करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट का गहरा गड्ढा हो गया.
3/7
Churu News
जमीन धंसने के क्या कारण रहे इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगी. उमेदसिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे गांव सोनपालसर से 3 किलोमीटर की दूरी पर गोसाई जी महाराज का बीहड़ हैं, जिसमें यह जमीन धंसी है.
4/7
Churu News
अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है और मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास के लोगों को दूर रखा जा रहा है और प्रशासन की टीम का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, उम्मीद सिंह ने बताया कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है.
5/7
Churu News
वहीं, नायब तहसीलदार प्रह्लादराय पारीक ने बताया कि सूचना मिलने पर मेने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो देखा कि वहां पर जमीन धंसने से एक बड़ा गहरा गड्ढा हो चुका है और लगातार मिट्टी धंसने का सिलसिला जारी है. अगर शाम तक मिट्टी लगातार धंसती है, तो उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा.
6/7
Churu News
वहीं, मामले में विशेषज्ञ धनपत सारण ने बताया कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान में जमीन धंसने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसका मुख्य कारण है कि हम लगातार भूजल का दोहन कर रहे हैं.
7/7
Churu News
बीते कुछ वर्षों में हमारे क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए बड़ी संख्या में ट्यूबवेल खुदाई किए गए हैं और लगातार भूजल का दोहन हुआ है, जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी अन्य कारण से भी यह जमीन धंसी हो.