सुजानगढ़ में बने बाढ़ जैसे हालात! आठ दिन से घरों में भरा पानी ही पानी

Published: Sep 01, 2025, 04:32 PM|Updated: Sep 01, 2025, 04:32 PM

Churu News: चूरू जिले के सुजानगढ़ शहर में भारी बारिश के आठ दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. एक और दौर की बारिश ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं, जिससे आज शहर में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी.