CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के 74 लाख किसानों के लिए दिसंबर लेकर आ रहा खुशखबरी, खाते में इस दिन आ सकती है CM सम्मान निधि की 5वीं किस्त!
CM Kisan Samman Yojana 5vi Kist Date: जयपुर. राजस्थान के किसानों के लिए साल का आखिरी महीना खुशियां लेकर आ रहा है. केंद्र की पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर को आ चुकी है, जिसमें 2000 रुपये खाते में आए.
Published: Dec 16, 2025, 10:30 AM IST | Updated: Dec 19, 2025, 01:55 PM IST
1/8
CM Kisan Samman Yojana
1/8
अब बारी है राज्य की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त की. सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मानें तो सीएम भजनलाल शर्मा 18 या 19 दिसंबर को 74 लाख किसानों के खाते में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं! यह राशि सीधे डीबीटी से आएगी, और किसानों को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं.
2/8
CM Kisan Samman Yojana
2/8
पीएम किसान से सालाना 6000 रुपये मिलते हैं, तीन किस्तों में. ऊपर से राजस्थान सरकार अपनी तरफ से अभी 3000 रुपये अतिरिक्त दे रही है – यानी कुल 9000 रुपये. लेकिन अच्छी बात ये कि सीएम ने खुद कहा है कि इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दिया जाएगा, मतलब कुल 12000 रुपये सालाना. अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ, लेकिन किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं.