WhatsApp ग्रुप से आया लिंक और पलभर में साफ हो गए पुलिसकर्मियों के खाते

Edited bySandhya YadavReported byBhanu sharma
Published: Sep 03, 2025, 11:51 AM|Updated: Sep 03, 2025, 11:51 AM

Dholpur News: धौलपुर में साइबर ठगों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. ठगों ने कौलारी थाना प्रभारी का मोबाइल हैक कर वॉट्सएप ग्रुप में एसबीआई योनो ऐप का फर्जी लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करने से कांस्टेबल अवनेश जादौन के खाते से ₹47,100 और हेड कांस्टेबल आनंद शर्मा के खाते से ₹49,500 उड़ा लिए गए. पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है, साइबर टीम जांच में जुटी है. एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अज्ञात APK फाइलें डाउनलोड न करें और व्हाट्सएप का ऑटो-डाउनलोड मोड बंद रखें.