Udaipur Weather Update: उदयपुर में ‘मोंथा तूफान’ का तगड़ा असर! 40 घंटे से हो रही बारिश, ठिठुरे लोग

Published: Oct 28, 2025, 10:55 AM|Updated: Oct 28, 2025, 10:55 AM

Udaipur Weather Update: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवातों के असर से राजस्थान में मौसम ने एकदम करवट ले ली है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस बदले मौसम का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ा है, जो सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है.