Dausa Road Accident: राजस्थान में दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. मृतकों में 3 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब पिकअप में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे.
1/6
Dausa Road Accident
Dausa Road Accident: जिले में बुधवार अलसुबह को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. मृतकों में 3 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ जब पिकअप में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे.
2/6
Dausa Road Accident
दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बापी के पास हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. 9 लोगों को इलाज के लिए जयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.
3/6
Dausa Road Accident
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार सवार लोगों ने पहले खाटूश्याम दर्शन किए. इसके बाद सालासर बालाजी के दर्शन कर कार से घर जा रहे थे. इस दौरान बापी से पहले रोड किनारे खड़े कंटेनर में गाड़ी जा घुसी, जिसमें 7 बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हुई है. डीएसपी ने बताया कि हादसे में सभी मृतक असरौली ऐटा यूपी के निवासी है.
4/6
Dausa Road Accident
हादसे में मरने वालों में पूर्वी (3) पुत्री संजीव, प्रियंका (25) पत्नी संजीव, दक्ष (5) पुत्र जयप्रकाश राजपूत, शीला पत्नी जयप्रकाश, अंशु (26) पुत्र संतोष के नाम सामने आए हैं. अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं, सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत राजपूत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण राजपूत, सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं. इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है.
5/6
Dausa Road Accident
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायलों को जयपुर और अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सहायता राशि और जरूरी मदद का आश्वासन दिया है.
6/6
Dausa Road Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कई यात्री वाहन में फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खोला.