Dausa Accident: दौसा में हुए सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासाई है कि 31 लोग कैसे सामान ढोने वाली गाड़ी में ठूस-ठूसकर यूपी से राजस्थान के दौसा पहुंचे.
1/6
यह हादसा मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक पिकअप वैन खड़े हुए ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
2/6
सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे और खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
3/6
राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 7 बच्चे और 4 महिला शामिल है.
4/6
यह हादसा इतना भयंकर था कि हाईवे पर जिसने भी मौत का मंजर देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए.
5/6
हादसे के बाद सवाल ये उठ रहा है कि जिस पिकअप को सामान ढोने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है.
6/6
उसी पिकअप में 30 से ज्यादा लोगों को भूसे की तरह भरकर उत्तर प्रदेश से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए लाया गया था. इस बीच ना तो यूपी पुलिस और ना ही राजस्थान पुलिस ने इस गाड़ी की चेकिंग की.