Dhanteras 2025: धनतेरस पर जयपुर का जौहरी बाज़ार, जोधपुर की नई सड़क और उदयपुर का बड़ा बाज़ार सबसे खास हैं. ये सोने-चाँदी, बर्तनों और शाही ज्वैलरी की खरीदारी का केंद्र हैं, जहां पर आप सही दामों में खरीददारी का आनंद ले सकते हैं .
1/7
Dhanteras 2025
राजस्थान किलों, हवेलियों और रंगों की धरती सिर्फ अपने शाही इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जीवंत संस्कृति और पारंपरिक बाजारों के लिए भी मशहूर है. और जब बात धनतेरस की हो, तो यहां के बाजारों की रौनक देखने लायक होती है
2/7
राजस्थान के तीन शहर
धनतेरस 2025 के मौके पर राजस्थान के तीन शहर — जयपुर, जोधपुर और उदयपुर — खरीदारी के सबसे पसंदीदा ठिकाने बने हुए हैं. इन शहरों के बाज़ारों में सोने-चांदी की चमक, बर्तनों की खनक और इलेक्ट्रॉनिक्स की चमचमाती रेंज सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है.
3/7
जयपुर
‘गुलाबी शहर’ जयपुर अपने जौहरी और बापू बाज़ारों के लिए पूरे देश में जाना जाता है, जौहरी बाज़ार तो मानो धनतेरस का दिल है, जहां पारंपरिक कुंदन-मीनाकारी से लेकर मॉडर्न गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी तक सब कुछ मिलता है. त्योहारों के दिनों में यहां इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की जगह तक नहीं बचती.
4/7
बापू बाज़ार
वहीं बापू बाज़ार में आप सोने-चांदी के बर्तनों से लेकर सजावटी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स तक की शानदार खरीदारी कर सकते हैं. जयपुर की खासियत यह है कि यहां की हर दुकान पर आपको शिल्प और परंपरा की झलक ज़रूर मिलेगी.
5/7
जोधपुर
‘ब्लू सिटी’ जोधपुर में नई सड़क (Nai Sarak) धनतेरस की खरीदारी का हॉटस्पॉट मानी जाती है. यहां बर्तनों और पारंपरिक चांदी के गहनों की ऐसी रेंज देखने को मिलती है जो हर खरीदार को खींच लाती है.जोधपुर की खासियत है कि यहां हर चीज़ में एक स्थानीय कारीगरी का टच होता है — चाहे वो सोने की ज्वैलरी हो, पीतल के बर्तन या फिर घर सजाने के सजावटी आइटम्स.
6/7
उदयपुर
उदयपुर का बड़ा बाज़ार इस त्योहार पर मानो रौशनी से नहा उठता है. यहां की दुकानों में झिलमिलाते चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीदारों को बरबस अपनी ओर खींचती हैं.धनतेरस के दिन यहां की गलियां दीपों की रोशनी और खुशियों से भर जाती हैं, और खरीदारी का हर पल शाही एहसास कराता है.
7/7
राजस्थान में धनतेरस
जयपुर की चमक, जोधपुर की कला और उदयपुर की शाही झलक तीनों मिलकर धनतेरस को एक अविस्मरणीय अनुभव बना देते हैं.यह सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि समृद्धि और शुभता का उत्सव है, जो हर घर में खुशियों की नई शुरुआत लेकर आता है.