धौलपुर में लोग खाट से ट्यूब बांध नदी पार करने को मजबूर, जोखिम में रहती है जान
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के ढाणी निवासी बहुत ही बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं. जहां पर स्थानीय निवासी नदी को पार करने के लिए खाट पर ट्यूब बांध कर खतरनाक जुगाड़ बनाने के लिए विवश हैं.
Published:Jul 04, 2025, 07:08 PM IST | Updated:Jul 04, 2025, 07:08 PM IST
1/6
धौलपुर की ढाणी
1/6
राजस्थान का धौलपुर जिले में ढाणियां पार्वती नदी के किनारे बसी हैं. नदी पर गढ़ी चटोला के पास बने एनीकट के कारण आरी, मढ़ैया, भूरा का पुरा, बघेलों का पुरा, महंत का अड्डा, पंछी का पुरा के आसपास जलभराव हो जाता है. यहां 15 से 20 फीट पानी रहता है, जिसमें होकर ग्रामीण निकटतम कस्बे तसीमों तक पहुंचते हैं.
2/6
दूरी बचाने को लेकर जोखिम
2/6
इन ढाणियों से नदी पार तसीमों की दूरी करीब 800 मीटर है. अन्यथा ग्रामीणों को 6 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है. इस दूरी को कम करने के लिए लोग अपनी-अपनी चारपाइयों के नीचे ट्यूब बांध कर जुगाड बना कर इस्तेमाल कर रहे हैं.