हाड़ौती क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से कोटा बैराज से चंबल में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी रिलीज किए जाने के बाद जिले में चंबल के आसपास बसे करीब 60 गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. खतरे के निशान से पानी 3 मीटर पहुंच गया है, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.
1/7
Dholpur News
जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा, गांव, ढाणी सभी पानी-पानी हो रहे हैं. जिले में चारों तरफ पानी का जलजला देखा जा रहा है. कोटा बैराज से सोमवार देर शाम को करीब 3 लाख क्यूसेक पानी चंबल में रिलीज किया है. जिसे लेकर स्थानीय जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. सरमथुरा, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा उपखंड के करीब 60 गांव पर बाढ़ संकट का खतरा बढ़ गया है. चंबल नदी खतरे के निशान 130.79 मीटर से बढ़कर 133.70 मीटर तक पहुंच चुकी है अर्थात खतरे के निशान से चंबल का जल स्तर 3 मीटर पहुंच गया है.
2/7
Dholpur News
इसके अलावा डांग क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश की वजह से पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में भारी पानी की आवक हुई है. जल संसाधन विभाग ने सोमवार रात को बांध के चार गेट तीन फीट खोलकर पार्वती नदी में करीब 5000 क्यूसेक पानी रिलीज किया है.
3/7
Dholpur News
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने बताया कि बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की लगातार आवक हो रही है. पार्वती बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है जबकि गेज लेवल 223 मीटर तक पहुंच गया है. 41 सेंटीमीटर गेज मेंटेन करने के लिए बांध को खाली रखा जा रहा है. उर्मिला सागर भी ओवरफ्लो हो चुका है.
4/7
Dholpur News
उर्मिला सागर की भराव क्षमता 29 फीट है. बांध का गेज लेवल 30 फीट होने पर धौलपुर-करोली हाइवे को खनपुरा के पास काटकर पानी डाइवर्ट किया है. उन्होंने बताया जिस अनुपात में बारिश हो रही है, उससे आगामी समय में और गेट खोले जा सकते हैं.
5/7
Dholpur News
पार्वती बांध से नदी में पानी रिलीज किए जाने के बाद तटीय क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. उन्होंने बताया जिले में वर्तमान समय तक औसत 92 फीसदी बारिश हो चुकी है. मानसून विभाग पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दे रहा है. आने वाले दिनों में अधिक बारिश होती है तो निश्चित तौर पर हालात बेकाबू हो सकते हैं.
6/7
Dholpur News
प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील किए जाने के बावजूद लोग खतरा मोल लेने से नहीं चूक रहे हैं. नुनहेरा और नीमखेड़ा गांव के मध्य पुलिया पर चालक ने लापरवाही पूर्वक पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्राली को कुदा दिया.
7/7
Dholpur News
पानी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली को खींचकर ले गई और पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक ने तैर कर जान बचा ली. बरसात के इस सीजन में करीब आठ लोगों की पानी में डूबने से मौत हुई है. इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं.