मनक चौक से कोटे गेट तक करें धनतेरस शॉपिंग, जैसलमेर के ये बाजार कर देंगे दीवाना!

Published: Oct 14, 2025, 02:26 PM|Updated: Oct 14, 2025, 02:26 PM

Best Places to Vist Rajasthan: राजस्थान का जैसलमेर जिला सिर्फ अपनी सुनहरी रेत, शानदार किलों और ऐतिहासिक हवेलियों के लिए ही नहीं, अपने रंगीन और जीवंत बाजारों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. यहां की गलियां सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी अनुभव कराती हैं. अगर आप जैसलमेर की यात्रा पर हैं, तो इन बाजारों में घूमना आपकी यात्रा को यादगार बना देगा. आइए जानते हैं जैसलमेर के पांच सबसे खास बाजार, जहाँ हर मोड़ पर बसती है परंपरा, रंग और खुशबू.