Rajasthan Temple: आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर सूरज डलने के बाद जाने की मनाही है. कहते हैं कि यहां सूर्यास्त के बाद जो जाता है वो पत्थर बन जाता है.
1/7
Rajasthan Temple
राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर है, जिसको खजुराहो भी कहा जाता है. ये मंदिर अपनी शिल्प कला के लिए फेमस है.
2/7
Rajasthan Temple
यहां पर सूर्यास्त के बाद लोग आस-पास रुकने से भी डरते हैं, इसके कारण से यह जगह आज तक विरान पड़ी हुई है.
3/7
Rajasthan Temple
किराडू में खजुराहो के नाम से पहचाना रखने वाले इस मंदिर के वीरान होने की एक कहानी है. कहते हैं इस गांव में एक सिद्ध साधु अपनी यात्रा करने आए थे.
4/7
Rajasthan Temple
वहीं, यहां से निकलने से पहले साधु अपने शिष्यों की जिम्मेदारी गांव वालों को देकर गए थे. वहीं, उनके जाने के बाद शिष्यों की देखभाल एक कुम्हारिन के अलावा किसी ने नहीं की, जिससे उनका शिष्यों की तबियत खराब हो गई.
5/7
Rajasthan Temple
जब साधु आए और उन्होंने शिष्यों की ऐसी हालत देखी तो क्रोध में पूरे गांव को पत्थर बना दिया और कुम्हारिन को इस गांव को बिना पीछे देखे छोड़कर चले जाने को कहा.
6/7
Rajasthan Temple
लेकिन उस कुम्हारिन ने पीछे मुड़कर देख लिया, जिससे वो भी पत्थर में बन गई. इसके बाद से वो जगह वीरान हो गई.
7/7
Rajasthan Temple
इस मंदिर को लेकर लोगों का कहना है कि जो भी इस मंदिर में गया वो पत्थर बन गया है. इसके कारण इस मंदिर में सूर्यास्त के बाद जाने के लिए सभी को चेतावनी दी जाती है इसलिए सूरज डलने के बाद लोग इस मंदिर के आस पास भटकते तक भी नहीं हैं. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)