Jaisalmer News: आज हम आपको बताने जा रहे हैं, राजस्थान में नए साल का सूरज सबसे आखिरी में किस जगह दिखाई देता है. जानिए.
1/7
Jaisalmer News
नए साल के स्वागत के लिए पूरी स्वर्णनगरी जैसलमेर सज गई है. साल 2026 के स्वागत के लिए शहर की ऐतिहासिक इमारतों को सजा दिया गया है.
2/7
Jaisalmer News
ऐसे में चारो-ओर रोशनी ही रोशनी नजर आ रही है. पीले पत्थरों से बना किला, हवेलियों और इमारतों पर पड़ती रंगीन रोशनी रात के वक्त जैसलमेर को गोल्डन सिटी बना रही है.
3/7
Jaisalmer News
वहीं, राजस्थान में नए साल का सूरज सबसे अंत में जैसलमेर जिले के कटरा गांव में दिखाई देगा, जिसका कारण पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है इसलिए सूरज सबसे पहले पूर्व में निकलता है और सबसे अंत में पश्चिम में. राजस्थान का सबसे पश्चिमी बिंदु जैसलमेर की सम तहसील का कटरा गांव है.
4/7
Jaisalmer News
इसके अलावा राजस्थान का सबसे पूर्वी छोर धौलपुर के सिलाना गांव और सबसे पश्चिमी छोर जैसलमेर के कटरा गांव के बीच सूर्योदय में करीब 35 मिनट 8 सेकंड का अंतर होता है.
5/7
Jaisalmer News
इसका मतलब है जब धौलपुर में सूरज निकल चुका होता है, उसके करीब आधे घंटे बाद जैसलमेर के कटरा गांव में सूरज की पहली किरण दिखाई पड़ती है इसलिए 1 जनवरी को नए साल का स्वागत सबसे अंत में कटरा गांव में होगा.
6/7
Jaisalmer News
नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में लोग राजस्थान के जैसलमेर जिले पहुंच रहे हैं, जिसके चलते होटल्स और धर्मशालाएं हाउसफुल नजर आ रही है. पर्यटन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ है और प्रमुख रास्तों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. नए साल की पूर्व संध्या और पहली रात में करीब 70 हजार देशी-विदेशी पर्यटकों के जैसलमेर पहुंच सकते हैं. इससे करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के पर्यटन कारोबार की संभावना बनी हुई है.
7/7
Jaisalmer News
इन दिनों जैसलमेर उत्सव के रंग में रंग चुका है. नए साल 2026 के स्वागत को लेकर देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस से लेकर नए साल की पूर्व संध्या तक पर्यटन सीजन अपने चरम पर है. सर्दियों की छुट्टियों के चलते लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए राजस्थान पधार रहे हैं. नए साल से स्वागत के लिए जयपुर पर्यटकों से गुलजार है. देशी-विदेश पर्यटक जयपुर में नई साल का जश्न मनाने का इंतजार कर रहे है. नववर्ष सेलिब्रेशन और वर्ष-2025 की विदाई पर्यटक यादगार बना रहे. जयपुर में रोजाना एक लाख से अधिक पर्यटकों का विजिट हो रहा है.