Do You Know: राजस्थान में भाभी देवर को क्या कहकर बुलाती है, क्या जानते हैं आप?

Do You Know: राजस्थान की संस्कृति में रिश्तों के नाम ही अलग रंग भर देते हैं. यहां जीजा-साली का मजाक हो या देवर-भाभी की ठिठोली, हर रिश्ते में एक खास मिठास होती है.

1/7

Do You Know

Do You Know1/7
राजस्थान की मिट्टी में रिश्तों का रंग कुछ अलग ही होता है – ढेर सारा प्यार, खुला मजाक और ठिठोली का तड़का. शादियों में जब दुल्हन घर आती है, तो सबसे पहले देवर ही चाय-पानी लेकर चुटकी लेने पहुंचता है. भाभी शरमाती है, लेकिन जवाब में कुछ ऐसा कहती है कि सब हंस पड़ते हैं. ये रिश्ता पूरे देश में मशहूर है चुलबुली नोंक-झोंक के लिए. बॉलीवुड फिल्मों में “भाभी-देवर” के डायलॉग्स पर तालियां बजती हैं, लेकिन राजस्थान में ये रिश्ता और भी मजेदार हो जाता है क्योंकि यहां इन्हें कोई अलग नाम से पुकारा जाता है.
2/7

Do You Know

Do You Know2/7
घरों में जब देवर भाभी को छेड़ता है, तो भाभी प्यार से डांटती है और एक खास शब्द बोलती है. शादियों के गीतों में भी ये नाम गूंजता है – “लय री भाभी, नेग मांगे रे...”. लोकगीतों में, रील्स में, यूट्यूब पर राजस्थानी कॉमेडी में ये शब्द बार-बार आता है. मारवाड़ हो, शेखावाटी हो या मेवाड़ – हर जगह देवर-भाभी की ये ठिठोली एक जैसी है, लेकिन नाम सुनकर मुस्कान आ जाती है.