Dungarpur News : डूंगरपुर जिले के ससरन की नाल में रहने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए 2.5 किमी तक नदी के पानी में से गुजरना पड़ता है. नदी में सालभर घुटनों से नीचे तक पानी बहता है, जबकि बारिश में 4-5 फीट तक पानी भर जाता है. इस नदी को पार करने के बाद पहाड़ी और खेतों के बीच कंटीला रास्ता आता है, जो बच्चों के लिए और भी खतरनाक है. नदी में जहरीले जानवरों का डर भी सताता है. बावजूद इसके बच्चे रोजाना इसी नदी से होकर पढ़ने जाते है.
1/6Photograph:
2/6Photograph: